WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ. यादव ने कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का किया पालन, CM निवास में कन्याओं के पांव पखारे

1345
WhatsApp Image 2024 10 11 At 17.12.03

CM डॉ. यादव ने कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का किया पालन, CM निवास में कन्याओं के पांव पखारे

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का पालन किया।

मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव निरंतर कन्याओं से संवाद करते रहे और उन्हें दुलार किया।

WhatsApp Image 2024 10 11 at 17.12.02

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। कन्या भोज के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को स्नेह पूर्वक भोज्य सामग्री परोसते हुए उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाया।

WhatsApp Image 2024 10 11 at 17.12.02 1

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां सिद्धिदात्री जी के चरणों में शत-शत प्रणाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2024 10 11 at 17.12.03 1

उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन देने की प्रार्थना की है।