WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर CM डॉ यादव का बड़ा ऐलान, अपने कारकेड में रखेंगे न्यूनतम वाहन 

497
Bhopal CM mohan

पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर CM डॉ यादव का बड़ा ऐलान, अपने कारकेड में रखेंगे न्यूनतम वाहन 

भोपाल; प्रधानमंत्री के आवाहन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने कारकेड में न्यूनतम वाहन रखेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मध्य प्रदेश संकल्पित है। आगामी आदेश तक अपने कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से सीएम न्यूनतम वाहन का इस्तेमाल करेंगे। भ्रमण के दौरान नहीं होगी कोई वाहन रैली।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रीगणों को भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग़ करने की सलाह दी है। नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी को सादगी से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

प्रदेशवासियों से भी सीएम ने आग्रह किया है कि सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

IMG 20260512 WA0184