WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जापान यात्रा से आज शाम लौटते ही CM डॉ यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगे, रात में भी सभा, कल 3 सभाएं

830
CM Dr Mohan Yadav's Big Announcement

जापान यात्रा से आज शाम लौटते ही CM डॉ यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगे, रात में भी सभा, कल 3 सभाएं

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जापान यात्रा से आज शाम लौटते ही दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। आज ही रात को उनकी एक बड़ी सभा होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम 5.25 बजे जापान से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

वे रात्रि 8 बजे दादा देवता मंदिर शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन जनसभा करेंगे।

कल 2 फरवरी को भी शाम 5:00 बजे तक उनकी तीन और सभाएं होगी।

मुख्यमंत्री कल रात भोपाल लौटेंगे।