PCCF अन्नागिरी को CM उत्कृष्टता पुरस्कार

343

PCCF अन्नागिरी को CM उत्कृष्टता पुरस्कार

भोपाल। लंबे अरसे बाद जंगल महकमे में पहली बार PCCF बीएस अन्नागिरी को CM उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सॉफ्टवेयर डेवलप करने पर मिला है।

इस कार्य में सहयोग करने वाले सहायक प्रोग्रामर और जीआईएस विशेषज्ञ आशीष श्रीवास्तव भी पुरस्कृत होंगे। यह पुरस्कार आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में मंगलवार को लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप देंगे।