WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM in Action: शाहपुर में 9 बच्चों की मौत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप यंत्री सस्पेंड 

891
Suspend

CM in Action: शाहपुर में 9 बच्चों की मौत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप यंत्री सस्पेंड 

 

भोपाल: सागर जिले के शाहपुर में आज सुबह जर्जर मकान की दीवार गिरने से नौ बच्चों के दुखद मृत्यु के मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगर परिषद शाहपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चों की दुखद मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने बताया कि सागर जिले में नगर परिषद शाहपुर में जर्जर मकानों को चिन्हित करते हुए नोटिस भी जारी किए गए थे किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन को अवगत नहीं कराया गया।

इस लापरवाही में दोषी पाए गए नगर परिषद शाहपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश भर में जर्जर भवनों को चिन्हित करके विधि सम्मत कार्रवाई की जावे जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति अब नहीं हो। कर्तव्य में लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।