WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Mohan Yadav Breaks Myth : CM डॉ मोहन यादव ने तोड़ा मिथक, उज्जैन में किया रात्रि विश्राम

2203
WhatsApp Image 2023 12 17 At 11.18.49 AM

CM Mohan Yadav Breaks Myth : CM डॉ मोहन यादव ने तोड़ा मिथक, उज्जैन में किया रात्रि विश्राम

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसी मुख्यमंत्री का उज्जैन में रात में ना रुकने का मिथक तोड़ दिया हैं। उन्होंने कल रात्रि विश्राम उज्जैन में ही किया। बता दे कि अभी तक यह परंपरा रही है कि महाकालेश्वर की नगरी में कोई मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नहीं करता है। माना जाता है कि उज्जैन के राजा महाकाल हैं। ऐसे में कोई और राजा (CM को अपने प्रदेश का राजा माना जाता है) वहां रात्रि विश्राम नहीं कर सकता। ऐसी परंपरा भी पिछले कई सालों से चली आ रही है। इसीलिए उज्जैन में कोई भी मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नहीं करता रहा है लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन में रात्रि विश्राम कर इस परंपरा और मिथक को तोड़ कर नई परंपरा कायम की।
इस बारे में मुख्यमंत्री का मानना है कि ये सब फालतू बातें उड़ा रखी है। ऐसा कुछ भी नही है।बाबा महाकाल ही राजा है। हम सब उनके बेटे और प्रजा है। महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड में है।वे यदि तिरछी नजर कर ले तो कोई नही बच सकता।