WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Reached Indore : मुख्यमंत्री की घोषणा ‘संक्रांति से पहले 4 दिन तक प्रदेशभर में परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा!’

मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक इंदौर पहुंचे, कलेक्टर कार्यालय में मीटिंग ली!

1614

CM Reached Indore : मुख्यमंत्री की घोषणा ‘संक्रांति से पहले 4 दिन तक प्रदेशभर में परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा!’

Indore : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अचानक इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया, उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से संघ के रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय पहुंचे। उसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस से चर्चा की। कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

IMG 20240106 WA0095

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद से मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। जनवरी की 10 तारीख को लाडली बहनों को राशि भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उसके बाद हमारी कोशिश है 10 तारीख से संक्रांति तक के चार दिनों में ऐसे आयोजन किए जाएं जो भारतीय परंपरा से जुड़े हो। चार दिन तक परंपरागत खेल खेले जाएं। मैंने अधिकारियों से कहा है चार दिनों का स्पेशल कार्यक्रम बनाया जाए ताकि भारतीय खेलो के साथ विज्ञान के नए कार्यक्रमों को भी उसमें शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध बाल संरक्षण गृहों पर कार्रवाई की जाएगी और चीन की डोर पर पूरी तरह बंदिश लगाई जाएगी।