WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM बोले 13 मई को भाजपा का चलेगा सुदर्शन चक्र, पूरा देश होगा भाजपामय!

कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर हैं बाहर!

1007

CM बोले 13 मई को भाजपा का चलेगा सुदर्शन चक्र, पूरा देश होगा भाजपामय!

Ratlam : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में आलोट विधानसभा के ताल नगर मे रोड शो करने पंहुचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 13 अप्रेल को भाजपा का सुदर्शन चक्र चलेगा और कांग्रेस का पंजा कट जाएगा, कांग्रेस कह रहीं हैं कि भाजपा लोकतंत्र बदल देगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता हैं कि अब भारत का लोकतंत्र सबसे शक्तिशाली एवं मजबूत हाथों में हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र सुरक्षित हैं। सरकार इसलिए बनती है कि देश की एवं लोकतंत्र की रक्षा करे, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी देश की रक्षा नहीं की।

IMG 20240507 WA0008

उनकी सरकारों में कहीं भी बम विस्फोट हो जाते थे। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं और आधे जमानत पर बाहर हैं। भाजपा तो कार्यकर्ताओं की ही पार्टी है। यह किसी एक परिवार के भरोसे नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चलती हैं। यहां पर एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता हैं तो एक गरीब मजदूर का बेटा मुख्यमंत्री बनता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की सरकार में सभी जाति वर्ग का विकास हुआ है। किसी के भी साथ जातिगत भेदभाव नहीं किया गया। भाजपा के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने के हैं, ताप में यह कुंदन बनकर निकलेंगे। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा हैं। उन्होंने गरीबों, किसानों, जवानों को उनका सम्मान दिलाया हैं। वे जवानों के साथ दीवाली पर सीमा रेखा पर पटाखे चलाते हैं तो किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया हैं।

IMG 20240507 WA0007

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 250 वर्ष पहले अहिल्या माता ने हमारे देवस्थान को जगमगाने का मौका दिया था। उज्जैन को सम्राट विक्रमादित्य ने जगमगाया। सम्राट विक्रमादित्य को हमने नहीं देखा, लेकिन उन्होंने अपनी पताका फहराई। विक्रमादित्य सुशासन के लिए जाने जाते थे, जिनके शासनकाल में दूध का दूध पानी का पानी होता था। बेईमान या तो फांसी के फंदे पर जाते थे या जेल में जाते थे। रामराज्य में भी यही होता था।

अब कई जन्मों के पुण्यों के बाद हमारे सामने से मोदीयुग आया है। जो सुशासन की बात करेंगे वे राम से जुड़ेंगे, अहिल्या देवी से जुड़ेंगे, विक्रमादित्य से जुडेंगे या मोदीजी से जुड़ेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो में सहभागिता की। इस दौरान जमकर जन सैलाब उमड़ा। रोड शो नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया, जहां पर हर तरफ भाजपामय माहौल नजर आया। चारों तरफ से मोदी..मोदी… अबकी बार-400 पार की गूंज सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रथ पर सवार होकर जनता का अपार स्नेह और प्यार पाकर गदगद हो गए। वे रास्ते भर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए चले। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान रथ पर भाजपा प्रत्याशी फिरोजिया विधायक चिंतामणि मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।