WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM Shivraj Attacks on Priyanka: कांग्रेस प्रियंका गांधी को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दे रही है

893
WhatsApp Image 2023 10 28 At 19.19.02

CM Shivraj Attacks on Priyanka: कांग्रेस प्रियंका गांधी को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दे रही है

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

सीएम शिवराजसिंह चौहान ने प्रियंका गांधी पर चुनावी सभा में बोला हमला, झूठ बोल रही है प्रियंका, सीएम शिवराजसिंह ने 27 नौकरी के बयान पर बोला प्रियंका गांधी पर हमला, कमलनाथ और दिग्विजय प्रियंका को दे रहे हैं ट्रेनिंग, मैंने एक लाख नौकरी की थी घोषणा, 65 हजार को दी नौकरी, राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस पर बोला हमला, राम के बगैर नहीं  चल सकता है देश, राम हमारी है हर सांस में

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मण्डलेश्वर में भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव के समर्थन में चुनावी सभा लेने पहुंचे सीएम शिवराजसिंह चौहान का प्रियंका गांधी पर सीधे हमला बोल दिया। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी सभा में झूठ बोल रही है। सीएम शिवराजसिंह ने 27 नौकरी के प्रियंका गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दे रही है। कमलनाथ और दिग्विजय कलाकार है, प्रियंका से झूठ बुलवा रहे है। मैने एक लाख नौकरी की घोषणा की थी। 65 हजार लोगों को  नौकरी दी है।

चुनावी सभा में राम मंदिर निर्माण पर भी सीएम शिवराजसिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राम के बगैर ये देश नहीं चल सकता है। राम हमारी हर सांस में है। कांग्रेसी कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर भी बन गया है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर बनने जा रहा है। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मंच पर कांग्रेस की कपड़ा फाड़ राजनीति पर भी जमकर कटाक्ष किया। मंच पर भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।