WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM शिवराज सिंह चौहान ने दिया, जिले की 44 औद्योगिक इकाइयों को 3 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का लाभ

उद्यमी नूतन लालन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और रतलाम विधायक काश्यप का किया आभार व्यक्त

1124
WhatsApp Image 2023 03 29 At 4.37.16 PM 696x391

CM शिवराज सिंह चौहान ने दिया, जिले की 44 औद्योगिक इकाइयों को 3 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का लाभ

Ratlam। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को प्रदेश के उद्यमियों से वीसी के माध्यम से चर्चा की गई तथा सिंगल क्लिक से सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों को अनुदान राशि जारी की गई। इस दौरान रतलाम जिले की 44 उद्योग इकाइयों को लगभग 3 करोड़ रुपए अनुदान राशि का लाभ मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा तथा रतलाम जिले के उद्योगपति उपस्थित रहे।

आइसक्रीम निर्माता नूतन लालन को मिला 9 लाख रुपए अनुदान लाभ

नूतन लालन अपनी सफलता के लिए मुख्यमंत्री चौहान की योजना तथा विधायक चैतन्य काश्यप का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बुधवार को लघु मध्यम उद्यम इकाई निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत उद्योग इकाइयों को जारी की गई अनुदान राशि का लाभ रतलाम जिले की 44 उद्योग इकाइयों को मिला। इनमें करमदी औद्योगिक क्लस्टर स्थित नूतन कुमार लालन की मोहन फूड इकाई भी सम्मिलित है। मोहन फूड को मुख्यमंत्री द्वारा 9 लाख रुपया अनुदान लाभ प्रदान किया गया।

प्रसन्न चित्त उद्यमी नूतन लालन ने बताया कि शासन की एमएसएमई निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत उन्होंने आइसक्रीम उत्पादक इकाई स्थापित की है। जिसके लिए निवेश प्रोत्साहन योजना से डेढ़ करोड़ रुपयों का ऋण प्राप्त हुआ है। उन्हें 56 लाख 20 हजार राशि का अनुदान लाभ शासन की योजना के तहत मिलेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा 9 लाख रुपए अनुदान राशि लालन के बैंक खाते में अंतरित की गई। शासन द्वारा समय-समय पर दिए गए अनुदान लाभ को मिलाकर लालन की इकाई अब तक कुल 42 लाख रुपया अनुदान लाभ प्राप्त कर चुकी है।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 4.37.16 PM 1

नूतन लालन ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की योजना और अनुदान लाभ के कारण ही वह सफल उद्योग इकाई स्थापित कर सके हैं, नूतन लालन ड्रीम आइसक्रीम के नाम से आइसक्रीम उत्पादन करते हैं एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो रहे हैं। लालन अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्थानीय विधायक श्री चैतन्य कश्यप को देते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सकारात्मक उद्योग फ्रेंडली नीति एवं योजनाओं से औद्योगिक इकाइयों तथा उनके जैसे उद्यमियों को बड़ी मदद मिली है, जिससे औद्योगिक इकाइयों की सफल स्थापना के साथ साथ लोगों को रोजगार मिल रहा है, वहीं विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा रतलाम में औद्योगिक वातावरण निर्माण, उद्योग इकाइयों की स्थापना तथा उद्योगों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को रोजगार देने के लिए सशक्त पहल की जा रही है। जिसका सकारात्मक प्रतिफल परिदृश्य में नजर आ रहा है, लालन अपनी आइसक्रीम उत्पादन इकाई से लगभग 20 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से उनकी आइसक्रीम इकाई से लगभग 100 लोगों को रोजगार मिल रहा है। नूतन लालन पूर्व से डेयरी व्यवसायी हैं, अब आइसक्रीम उत्पादन कर रहे हैं, रतलाम के आसपास के 80 किलोमीटर के दायरे में उनकी आइसक्रीम विक्रय हो रही है, उनकी भविष्य की योजना आगामी समय में 100 करोड़ रुपए टर्नओवर की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का निर्माण करना है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, आइसक्रीम निर्माता नूतन लालन-