WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM शिवराजसिंह चौहान का 51 किलो फूलों के हार से किया अभिनंदन,जिले के विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार

1170

CM शिवराजसिंह चौहान का 51 किलो फूलों के हार से किया अभिनंदन,जिले के विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार

Ratlam । मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रतलाम संभाग द्वारा प्रबुद्घजन संवाद सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम शहर को दो बड़ी सौगातें जिसमें जिले की औद्योगिक क्रांति हेतु अगले महीने 8 लेन का शुभारंभ एवं नर्मदा नदी का जल रतलाम वासियों के लिए उपलब्ध होने पर मुख्यमंत्री का 51 किलो के हार से अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।

IMG 20230410 WA0006

इस अवसर पर मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने जागरुक विधायक चैतन्य काश्यप एवं सांसद गुमान सिंह डामोर का भी आभार माना।शहर के प्रबुद्धजनों का यह कहना है कि 8 लेन एवं नर्मदा का पानी शहर को उपलब्ध होना एक नई उद्यम क्रांति का संचार हैं।इस अवसर पर प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल,संभाग अध्यक्ष ललित पटवा,सदस्य अंकित खंडेलवाल,सह सचिव राजेश पगारिया,संजय व्यास,गुस्ताद अंकलेसरिया,खरगोन सदस्य नवीन जैन,मनोज सिंगावत, नूतन लालन आदि सदस्यगण उपस्थित रहें l