WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CMO Suspend in MP: VC में शासकीय सेवक की गरिमा के अनुरूप नहीं थी वेशभूषा!

1356
Suspend

CMO Suspend in MP: VC में शासकीय सेवक की गरिमा के अनुरूप नहीं थी वेशभूषा!

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बिलहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश खटीक को संभागीय कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत ने सस्पेंड कर दिया है।

इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि कलेक्टर सागर द्वारा ली गई ऑनलाइन VC के दौरान खटीक ने अपने निवास से भाग लिया और इस दौरान उनकी वेशभूषा शासकीय सेवक के लिए अपेक्षित वेशभूषा के विपरीत पाई गई।

IMG 20240213 WA0024

खटीक का उक्त कृत्य अमर्यादित आचरण की श्रेणी में आता है।

कलेक्टर जिला सागर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर कमिश्नर सागर ने खटीक का आचरण मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत पाया है। इसलिए खटीक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर होगा। निलंबन अवधि में खटीक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।