WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM’s Announcement: त्रिपुरा व केरल में भीषण प्राकृतिक आपदा- MP सरकार द्वारा 20-20 करोड़ रुपए राहत राशि देने का निर्णय

551
CM's Order

CM’s Announcement: त्रिपुरा व केरल में भीषण प्राकृतिक आपदा- MP सरकार द्वारा 20-20 करोड़ रुपए राहत राशि देने का निर्णय

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने त्रिपुरा व केरल में भीषण प्राकृतिक आपदा को देखते हुए MP सरकार की और से दोनों राज्यों को 20-20 करोड़ रुपए राहत राशि देने की घोषणा की है।

इस संबंध में मोहन यादव द्वारा की गई X पोस्ट में कहा गया है कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है।

मोहन यादव ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है।

संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है। आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।