WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM’s Big Announcement: MP में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 8500 पदों की शीघ्र होगी भर्ती 

मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए

659

CM’s Big Announcement: MP में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 8500 पदों की शीघ्र होगी भर्ती 

उज्जैन:CM’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 8500 पदों की शीघ्र भर्ती होगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव नहीं यह घोषणा उज्जैन पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में की।

IMG 20250315 WA0069

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियो के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्यवस्थाएं करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरीक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दिवार हैं। यह सब प्रकार की चुनोतियो का सामना कर समाज को अनूकुलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली,दीपावली और सारे त्योहारो पर अपने घर और प्रियजनो से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं, इसलिए सुरक्षा कर्मियो का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं।

IMG 20250315 WA0068 scaled

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरो में थे, उस कठिन दौर में पुलिस कर्मियो द्वारा मैदान पर रहकर की गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियो के लिए नए वाहनो की स्वीकृति,थानो के नवीन भवन,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतो से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

*सरकार द्वारा 8500 से अधिक नवीन भर्तिया शीघ्र पुलिस विभाग में की जाएगी – मुख्यमंत्री डॉ यादव*

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैड कि पुन: स्थापना की और इसके लिए पदो का भी सृजन किया है। पुलिस बैड पुलिस का गर्व और गौरव है जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार ने गत दिवस 6600 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कान्सटेबल और सब इन्सपेक्टर की नवीन भर्तिया भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी श्री संजय पाठक का गत दिवस ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस कर्मियो पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलो की बौछार कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी ।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा,संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता,एडीजीपी श्री उमेश जोगा,डीआईजी श्री नवनीत भसीन,कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा,एडीशनल एसपी श्री गुरू पाराशर,श्री नीतेश भार्गव,जनप्रतिनिधी श्री संजय अग्रवाल,श्री रवि सोलंकी,पुलिसकर्मी आदि उपस्थ्ति रहे।