WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Coaches Extended : दो जोड़ी ट्रेनों में WR ने कोच बढ़ाए!

शीतकालीन अवकाश को देखते हुए यात्रियों को नई सुविधा!

854
WhatsApp Image 2022 12 03 At 9.09.06 PM 1 2 696x517

Coaches Extended : दो जोड़ी ट्रेनों में WR ने कोच बढ़ाए!

Indore : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। यह सुविधा शीतकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा उपलब्‍ध कराई जा रही है।

गाड़ी संख्या 12227 मुंबई सेंट्रल-इंदौर दूरंतो ट्रेन में तत्काल प्रभाव से 31 दिसम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 12228 इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो ट्रेन में तत्काल प्रभाव से 1 जनवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12239 मुंबई सेंट्रल-हिसार दूरंतो ट्रेन में 4 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 12240 हिसार-मुंबई दुरंतो ट्रेन में 6 दिसंबर से 29 दिसंबर तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया लगाया जाएगा। उक्त दोनों ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।