WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cold Drinks Worth Rs 1.63 Seized: मेघनगर इंडस्ट्रीयल एरिया से 1.63 लाख की कोल्डड्रिंक्स जब्त

2383
WhatsApp Image 2022 03 23 At 8.05.26 PM

श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील स्थित ओद्योगिक क्षेत्र मे संचालित एक कोल्डिंग फैक्ट्री में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आज प्रशासन द्वारा बडी कार्रवाही की गई।

यहां से बडी मात्रा मे कोल्ड्रिंक्स एवं लेबल जप्त किया गया।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जिले मे चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाही की गई।

नापतौल विभाग एवम् खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा ग्रीष्म् ऋतु को ध्यान मे रखते हुए मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया मे आज खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम के नियमो के उल्लंघन में 1,63,600 रुपये मूल्य की कोल्डड्रिंक को जब्त किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया मे संचालित डी एस इंटरप्राइजेस द्वारा तैयार की जा रही कोल्डड्रिंक्स मे नियम उल्लंघन पाए जाने पर नमूने जाँच मे लिए गए है ।

यहां से 1,63,600 रूपये मूल्य की 3272 लीटर कोल्ड्रिक ओर 2000 नग लेबल को जब्त किया गया है। नमूने की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही कर प्रकरण एडीएम/सीजेएम न्यायालय मे प्रस्तुत किया जायेगा।

टीम में राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कपिल कदम नापतौल निरीक्षक एवं संजय पांचाल नापतौल सहायक मौजूद थे।