WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Cold Farewell : तीसरे दिन पारा 30 के पार हुआ, गर्मी महसूस होने लगी!

726
WhatsApp Image 2023 02 17 At 10.55.10 AM 696x392

Cold Farewell : तीसरे दिन पारा 30 के पार हुआ, गर्मी महसूस होने लगी!

   Indore : गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी। ठंड का सीजन अब लगभग विदा हो चुका है। रात 10 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक ही ठंड का एहसास हो रहा है। इसके बाद से धूप तेज हो रही है।तीसरे दिन पारा 30 के पार हुआ। 13 फरवरी को पारा 26 डिग्री था। इसके बाद 14 को 29.6, 15 को 30.8 और 16 फरवरी को बढ़कर 31.8 डिग्री पर पहुंच गया।

यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा गिना जाएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार रात पारा 12.4 डिग्री था, बुधवार रात को 14.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। मध्य प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश हुआ है। इस वजह से गुरुवार को हलके बादल हुए। साथ ही हवा की दिशा भी बदल गई है।
पश्चिम तरफ से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसकी वजह से सुबह 8 बजे से गर्मी तेज महसूस होने लगी थी। दोपहर में धूप में खड़े रहना भी मुश्किल था। अब तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। 20 फरवरी तक पारा 33 डिग्री या इससे अधिक भी रिकॉर्ड हो सकता है।

खरगोन, खंडवा सबसे गर्म
प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। सूरज का तापमान सबसे ज्यादा खरगोन और खंडवा महसूस हुआ।  यहां का तापमान क्रमश: अधिकतम 33.8 और 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 25.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। नरसिंहपुर और दतिया का पारा क्रमश 26 और 26.4 डिग्री मापा गया। भोपाल, बैतूल, रतलाम, रीवा, नौगांव, जबलपुर, छिंदवाड़ा में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के दो पड़ोसी राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रति चक्रवात बने हुए हैं। इसके चलते आगामी दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में हलकी ठंड की वापसी हो सकती है। इसी चक्रवात का असर दो-तीन दिन रहेगा। साथ ही पश्चिमी उत्तर भारत के आगे सर्द हवाएं चलने से सर्दी बढ़ेगी। इसका असर 48 से 72 घंटे तक दिखाने के बाद ठंड विदा हो सकती है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है।