WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cold Return : कोल्ड वार रिटर्न्स, उज्जैन में आज फिर ठंड 8 डिग्री!

850

Cold Return : कोल्ड वार रिटर्न्स, उज्जैन में आज फिर ठंड 8 डिग्री!

उज्जैन से सुधीर नागर की रिपोर्ट

Ujjain : सर्दी के मौसम ने फिर हमला बोल दिया। पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। उज्जैन में बीती रात (सोमवार और मंगलवार मध्य) पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया। इस मौसम में सबसे कम तापमान 6 डिग्री तक रहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गर्मी और कभी कड़कड़ाती ठंड से लोग परेशान हैं।

जीवाजी वेधशाला में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार पिछले महीने 27 जनवरी को पारा जब 15 डिग्री पर आया, तो लोगों को लगा ठंड का मौसम चला गया। घरों में पंखे चलने लगे। अब वापस पारा 8 डिग्री पर आ गया। पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम में ठंडक बढ़ रही है। इससे पहले पारा 11 डिग्री से ऊपर था।

 

मौसम का मिजाज 

दिन तापमान

14 फरवरी 8°

13 फरवरी 9.4°

12 फरवरी 11.5°

11 फरवरी 11°

10 फरवरी 11.6°

9 फरवरी 10°