WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cold Wave in MP : कल की रात बहुत ठंडी रही और आज का दिन भी!

इंदौर, भोपाल, धार, उज्जैन, सागर, विदिशा और अशोक नगर कांपा

1514
MP Weather

Bhopal : मध्यप्रदेश में आज इस मौसम का सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में आज दिन का सबसे कम तापमान इंदौर, धार, उज्जैन, सागर, विदिशा, अशोकनगर और भोपाल में दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात सबसे ठंडी रात रात रही। शिवपुरी, नीमच, बड़वानी, रतलाम, धार, शाजापुर, ग्वालियर और गुना में जबरदस्त ठंड रही।

प्रदेशभर में आज दिन में रिकार्ड किए गए अधिकतम तापमानों में सबसे कम तापमान इंदौर (एयरपोर्ट) 14.0°C, सामान्य से 12.2°C कम, धार (शहर) 15.9°C, सामान्य से 10.4°C कम, उज्जैन (शहर) 16.0°C सामान्य से 9.8°C कम और सागर (शहर) में 16.4°C रहा जो सामान्य से 7.8°C कम रहा।

जबकि, विदिशा (कुरवाई) 16.9°C जो सामान्य से 7.3°C कम रहा। अशोकनगर (ईसागढ़) में 17.3°C जो सामान्य से 6.5°C कम दर्ज किया गया।

पचमढ़ी में 17.5°C रहा, भोपाल (बैरागढ़) में 17.6°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 6.8°C कम है। शहडोल (कल्याणपुर) में 17.6°C जो सामान्य से 6.2°C कम था।

शाजापुर (शहर) में 17.7°C रहा जो सामान्य से 7.8°C कम है। रायसेन (शहर) में 17.8°C जो सामान्य से 6.7°C कम दर्ज हुआ। टीकमगढ़ में 18.2°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.4°C कम है। गुना में 18.4°C रहा जो सामान्य से 5.6°C कम आंका गया। राजगढ़ में 18.5°C सामान्य से 7.1°C कम रहा। सीधी में आज 18.6°C सामान्य से 5.6°C कम दर्ज किया गया।

उमरिया 18.7°C सामान्य से 5.9°C कम रहा। जबलपुर में 18.9°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.4°C कम है।
शिवपुरी में 19.0°C आंका गया जो सामान्य से 5.0°C कम है। छतरपुर (नौगांव) में 19.1°C को सामान्य से 4.1°C कम रहा। जबकि, कटनी में 19.2°C को सामान्य से 3.1°C कम आंका गया।

ग्वालियर (शहर) में 19.4°C को सामान्य से 2.7°C कम दर्ज किया। जबकि, खजुराहो 19.4°C जो सामान्य से 4.1°C कम रहा। सिंगरौली (देवरा) 19.4°C सामान्य से 4.4°C कम, भिंड (गोहद) 19.5°C सामान्य से 2.3°C कम, रतलाम 19.6°C सामान्य से 6.2°C कम, नीमच (मरूखेड़ा) 20.0°C सामान्य से 5.1°C कम रहा। नरसिंहपुर 22.5°C सामान्य से 5.1°C कम, खरगोन 22.5°C सामान्य से 5.9°C कम रहा। खंडवा में 23.1°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.6°C कम है।

सबसे ठंडी रात वाले शहर

– शिवपुरी (पिपरसमा) 5.2°C
– नीमच (मरूखेड़ा) 6.6°C
– बड़वानी (तालुन) 7.0°C
– रतलाम (सिटी) 7.2°C
– धार (सिटी) 7.8°C
– शाजापुर (सिटी) 7.9°C
– ग्वालियर (सिटी) 8.0°C
– गुना (सिटी) 8.0°C
– इंदौर (एयरपोर्ट) 8.1°C
– उज्जैन (सिटी) 8.4°C
– राजगढ़ (सिटी) 8.5°C
– सागर (सिटी) 8.6°C
– भिंड (गोहद) 8.8°C
– भोपाल (बैरागढ़) 9.0°C
– रायसेन (सिटी) 9.0°C
– खरगोन (सिटी) 9.0°C
– सिवनी (सिटी) 9.4°C
– अशोकनगर (आंवरी) 9.5°C
– खंडवा (सिटी) 10.0°C
– छतरपुर (नौगांव) 10.0°C
– विदिशा (कुरवाई) 10.3°C
– खजुराहो 13.0°C
– जबलपुर (सिटी) 14.5°C