WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Coldest Night : उज्जैन में 6° तापमान, सबसे सर्द रात ने कंपकंपाया

अनेक भक्त सर्द रात में भी महाकाल भस्मारती में शामिल हुए

1090

Coldest Night : उज्जैन में 6° तापमान, सबसे सर्द रात ने कंपकंपाया

उज्जैन से सुधीर नागर की रिपोर्ट

Ujjain : महाकाल नगरी उज्जैन में सर्दी बढ़ गई है। बीती रात (रविवार और सोमवार की दरमियानी) मौसम की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर आ गया। इससे पहले पारा 6.5 डिग्री तक आ गया था। रविवार को देशभर के लोग महाकाल दर्शन करने भी आए। अनेक भक्त सर्द रात में भी महाकाल भस्मारती में शामिल हुए।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ आरपी गुप्त ने बताया उज्जैन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। शीतलहर के कारण मौसम सर्द हो रहा है। अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग का कहना है इस सर्द मौसम में ज्यादा सतर्कता रखने की जरूरत है। अचानक खुले में जाने से बचें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

 

साल का पहला माह सर्द 

साल 2023 की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अब तक पंद्रह दिन ऐसे रहे जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। अब तक का सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री जीवाजी वेधशाला में 9 जनवरी को दर्ज हुआ था।

 

उज्जैन में मौसम की सर्द रातें 

6° 16 जनवरी

8.8° 15 जनवरी

9° 14 जनवरी

8° 11 जनवरी

7° 11 जनवरी

6.5° 9 जनवरी

9° 8 जनवरी

9.8° 7 जनवरी

9° 6 जनवरी

7.2° 5 जनवरी

8.8° 15 जनवरी

8° 4 जनवरी

8.5° 3 जनवरी

8.7° 2 जनवरी

8.8° 15 जनवरी