WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Inspected Damged Crops : रतलाम कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं क्षतिग्रस्त सोयाबीन फसलों का किया निरीक्षण!

971

Collector Inspected Damged Crops : रतलाम कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं क्षतिग्रस्त सोयाबीन फसलों का किया निरीक्षण!

Ratlam : मंगलवार को कलेक्टर राजेश बाथम ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं पीला मोजैक रोग से प्रभावित सोयाबीन फसलों का निरीक्षण करते हुए किसानों से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसल में हुई क्षति का सर्वे करने के लिए निर्देश दिए।

IMG 20250909 WA0209

उन्होंने सैलाना ब्लाक के बाढ़ से प्रभावित ग्राम डुन्गरापुन्जा का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत कार्यों के लिए निर्देश दिए, ग्राम आंबा विकासखंड पिपलौदा में सोयाबीन फसल अतिवृष्टि और पीला मोजैक से प्रभावित क्षेत्रों/खेतों का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम जावरा सुनिल जायसवाल, उप-संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, तहसीलदार पिपलौदा, सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत पिपलौदा के शासकीय सेवकों सहित किसान मौजूद थें!