WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Reached Hospital : कलेक्टर ने जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया, 26 में से 11 डॉक्टर गायब मिले!

अन्य स्टॉफ भी मौजूद नहीं था, निरीक्षण में कई और खामियां सामने आई, कार्रवाई के निर्देश

850

Collector Reached Hospital : कलेक्टर ने जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया, 26 में से 11 डॉक्टर गायब मिले!

Indore : कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार सुबह अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर 26 डॉक्टर्स में से 11 डॉक्टर्स मौजूद नहीं थे। इनका अस्पताल पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है। इसी समय अस्पताल में ओपीडी भी शुरू होती है।

आयुष विंग के 6 स्टाफ में से 3 अनुपस्थित पाए गए। तीन आयुष डॉक्टर्स भी अनुपस्थित मिले। नर्सिंग स्टाफ 39 में से 7 अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने डॉक्टरों को समय पर आने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आरएमओ डॉ सतीश नीमा का एक माह के वेतन को राजसात किया जाएगा। आरएमओ जिला अस्पताल की ज़िम्मेदारी होती है कि वे अस्पताल के डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करें। आरएमओ को नोटिस भी जारी किया गया है।

IMG 20241024 WA0047

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी डॉक्टर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने निर्धारित समय पर अस्पताल में मौजूद रहें। निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

एक-एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई 

आयुष विंग के आयुष विशेषज्ञ डॉ शीतल सोलंकी, चिकित्सक बख्तियार अशरफी, कंपाउंडर कांजीलाल दामले का एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्हें शो कॉज नोटिस देने की कार्रवाई भी की होगी।

इसके बाद कलेक्टर ने पंचशील नगर तथा आजाद नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां 103 बच्चों में से केवल 1 बच्चा ही आया था।