WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Spent Night At Tribal Ashram: अव्यवस्थाएँ मिलने पर दोषी कर्मचारी सस्पेंड और अधीक्षक को नोटिस

904
WhatsApp Image 2023 03 01 At 10.33.12 PM 1 696x313

Collector Spent Night At Tribal Ashram: अव्यवस्थाएँ मिलने पर दोषी कर्मचारी सस्पेंड और अधीक्षक को नोटिस

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले के विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम आरोन स्थित आदिवासी बालक आश्रम (छात्रावास) के बच्चों के साथ रात बिताई। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही आश्रम में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Collector Spent Night At Tribal Ashram: अव्यवस्थाएँ मिलने पर दोषी कर्मचारी सस्पेंड और अधीक्षक को नोटिस

आदिवासी बालक आश्रम आरोन में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताई। यहाँ के अधीक्षक बृजेश शुक्ला के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह रविवार की रात जब निरीक्षण के लिये पहुँचे तब अधीक्षक श्री शुक्ला गैर हाजिर मिले थे। लगभग एक घंटे बाद वे आश्रम में पहुँचे। कलेक्टर श्री सिंह ने हर बच्चे से अलग-अलग चर्चा कर आश्रम में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ बच्चों द्वारा आश्रम के स्थायी कर्मी सुनील सिंह कुशवाह द्वारा अभद्र व्यवहार करने और ठीक से सेवाएँ न देने की शिकायत की। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और अधीक्षक व स्थायी कर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आदिवासी बालक आश्रम आरोन के स्थायी कर्मी श्री सुनील कुशवाह को सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अधीक्षक श्री बृजेश शुक्ला के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।