WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector Suspended 7 Patwari: अपने हितों के लिए राजनैतिक दबाब डलवाना पड़ा भारी

कलेक्टर ने जारी किए अलग-अलग निलंबन आदेश

1142
Project Officer Suspended

Collector Suspended 7 Patwari: अपने हितों के लिए राजनैतिक दबाब डलवाना पड़ा भारी

ग्वालियर: स्थानांतरण एवं अपने अन्य हितों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर राजनैतिक और अन्य प्रकार का प्रभाव डलवाने की जुर्रत करना जिले के 7 पटवारियों को भारी पड़ा है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने इन पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल सेवा आचरण के नियम – 21 के प्रावधानों के आधार पर इन पटवारियों को निलंबित किया है। निलंबन से पहले सभी पटवारियों को विधिवत कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे गए थे। कारण बताओ नोटिस के जवाब समाधानकारक न होने पर यह कार्रवाई की गई है।

जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है उनमें श्री राकेश कुमार रैपुरिया पटवारी तहसील चीनौर, श्री जितेन्द्र यादव पटवारी तहसील घाटीगाँव, श्री रिषभ जैन पटवारी तहसील डबरा, श्री जयप्रकाश शर्मा पटवारी तहसील सिटी सेंटर (वर्तमान डबरा), श्री हिमांशु यादव पटवारी तहसील डबरा, श्रीमती राखी चौरसिया पटवारी तहसील सिटी सेंटर (वर्तमान डबरा) एंव श्री अतुल सिंह पटवारी तहसील चीनौर (वर्तमान ग्वालियर) शामिल हैं।