WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Collector Won Hearts with Song : दमोह कलेक्टर ने दीवाली मिलन समारोह में ‘ये जमीं गा रही है’ गाकर दिल जीता!

1305
WhatsApp Image 2024 10 29 At 16.46.52

Collector Won Hearts with Song : दमोह कलेक्टर ने दीवाली मिलन समारोह में ‘ये जमीं गा रही है’ गाकर दिल जीता!

देखिए कलेक्टर के गाने का वीडियो!

Damoh : यहां के कलेक्टर सुधीर कोचर अपने अनोखे अंदाज के लिए जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। स्कूलों के निरीक्षण से लगाकर कहीं भी अचानक उनकी मौजूदगी लोगों को चौंका देती है। ऐसे ही एक दीवाली मिलन समारोह में उन्होंने जनता के बीच गाना गाकर उन्हें लुभाया। ‘ये जमीं गा रही है, आसमां गा रहा है’ गाना गाकर उन्होंने गायन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पसंद किया जा रहा है।

दीवाली के पहले धनतेरस के मौके पर कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। यहां दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कलेक्टर कोचर ने ये गीत को आर्केस्ट्रा की धुन पर गाया। उनके इस गायन ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दर्शकों का खुब प्यार मिल रहा है। कलेक्टर के इस नए रूप को देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि, वे पहले से ही अपने शायराना अंदाज, स्कूलों के औचक निरीक्षण, सड़क और अस्पताल की सफाई को लेकर सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा वे टूव्हीलर पर निरीक्षण को लेकर भी चर्चित हैं।