WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Collector’s Action: नर्मदापुरम जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर 6 डंफर जब्त

4974
WhatsApp Image 2025 02 14 At 19.58.16

Collector’s Action: नर्मदापुरम जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर 6 डंफर जब्त

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब संपूर्ण जिले में संयुक्त कार्यवाही की जा रही है।

आर.टी.ओ. और खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा बानापुरा सिवनी मालवा, तहसील सिवनी मालवा में छापेमारी की गई। इस दौरान 06 डंपर क्रमांक MP47ZD6777, MP10ZE9993, MP09HJ2089, MP47G0473, MP47ZD1026, और MP47ZC5783 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इन डंपरों को तत्काल जब्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा, तहसील सिवनीमालवा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इस कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम, , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती निशा चौहान, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, प्र० खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, और होमगार्ड बल उपस्थित थे। जप्त किए गए वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान जांच टीमें लगातार सिवनीमालवा, पगड़ाल, बाबरी, धरमकुंडी और अन्य स्थानों पर गस्त करती रही। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसमें 6 ओवरलोड डंपर जप्त किए गए, जो नर्मदापुरम जिले से रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे और इसे हरदा, खंडवा, खरगौन और इंदौर जैसे जिलों में भेजा जा रहा था। सभी डंपरों को सिवनी मालवा थाने में खड़ा कर दिया गया है, और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।