WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कलेक्टर की पहल: माता पिता को खो चुकी प्रेरणा शर्मा की मदद को लेकर रत्नेश पांडे फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया, दिए 5 लाख रुपए

कोरोना की वजह से हों गई थी प्रेरणा के माता पिता की मौत

1160

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam:कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुकी प्रेरणा शर्मा अपनी एक बहन तथा एक भाई के साथ रतलाम के मुखर्जी नगर स्थित आवास में रहती है।आवास के लिए उसके लाइनमैन पिता द्वारा बैंक से लोन लिया था।परंतु कोरोना से पिता की मृत्यु के पश्चात प्रेरणा और उसके भाई बैंक लोन की किस्त नहीं चुका पा रहे थे।

पिता की मृत्यु पश्चात प्रेरणा शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति विद्युत वितरण कंपनी में की गई है। जहां से उसे लगभग 14 हजार मासिक वेतन मिलता है,प्राप्त वेतन से घर चलाना और किश्त अदा करना प्रेरणा के लिए मुश्किल भरा था।वह घर खर्च चलाने के साथ बैंक की किस्त अदा करने में अपने आप को असहज महसूस कर रही थी। उस पर होम लोन के लगभग 5 लाख 47 हजार रुपयों का बैंक का कर्ज था।

प्रधानमंत्री केयर योजना में सूचीबद्ध प्रेरणा शर्मा के बारे में जब कलेक्टर पुरुषोत्तम से रत्नेश पांडे फाउंडेशन को जानकारी प्राप्त हुई तो फाउंडेशन ने प्रेरणा की मदद के लिए संवेदनशीलता के साथ हाथ बढ़ाया।

और सोमवार को कलेक्टर को राशि का चेक प्रदान किया।
बता दें कि सतना के रहने वाले रत्नेश पांडे एक पर्वतारोही है। वह वर्ष 2015 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ चुके हैं।

क्या कहते हैं कलेक्टर
मामले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि कोरोना में माता पिता को खो चुके बच्चों की सहायता के लिए कार्य सतत जारी रहेगा।