WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कलेक्टर की संवेदनशीलता : रिश्तेदारों द्वारा विधवा की हथियाई 20 लाख रुपए की भूमि का मिला कब्जा

2121
WhatsApp Image 2023 08 02 At 10.28.41 PM 1

कलेक्टर की संवेदनशीलता : रिश्तेदारों द्वारा विधवा की हथियाई 20 लाख रुपए की भूमि का मिला कब्जा

Ratlam : मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सुशासन में प्रदेश के रतलाम जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता से पीड़ित लोग त्वरित न्याय प्राप्त कर रहे हैं।कलेक्टर की संवेदनशीलता की एक और मिसाल बुधवार को देखने को मिली जब जिले के आलोट क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा कला की एक विधवा महिला को उसके हक की लगभग 20 लाख रुपए मूल्य की भूमि पर कब्जा दिलाया गया।

 

महिला टीना बाई दांगी रतलाम आकर कलेक्टर से मिली थी,उसने बताया था कि उसके पति के भाइयों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया हैं,वह अपना हक प्राप्त करने में असमर्थ हैं। महिला ने बताया कि उसके पति की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी हैं उसके दो छोटे बच्चे हैं।उसके हिस्से की एक हेक्टेयर से अधिक भूमि थी जिसे पति के भाइयों ने हथिया ली थी।महिला को उसका हक नहीं मिल रहा था इस पीड़ा को लेकर महिला कलेक्टर सूर्यवंशी के पास बुधवार को कलेक्ट्रेट आई थी।

उसकी पीड़ा सुनकर कलेक्टर ने तत्काल महिला को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम आलोट सुनील जायसवाल को दूरभाष पर निर्देश दिए।आदेश पर फौरन अमल हुआ,महिला रतलाम से जब बरखेड़ा कला पहुंची तो शासकीय अमला उसको न्याय दिलाने के लिए पहले से ही मौजूद था।महिला टीना बाई को उसकी 1.165 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा दिलवाया गया।जिसका बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपए हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुनील जायसवाल के अलावा तहसीलदार सुश्री सोनम भगत,राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस बल मौजूद रहा।