WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Company’s Bhoomi Poojan : 250 करोड़ की ‘न्यू जील रेन वियर’ कंपनी का भूमि पूजन!

1016
WhatsApp Image 2023 02 10 At 8.39.55 PM

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार को एक बडी सौगात दी है। उन्होंने धार के ग्राम छायन में न्यू जील रेन वियर कंपनी का वर्चुअल भूमिपूजन किया। यह कंपनी कपड़े बनाती है और विदेशों में भी इसका माल सप्लाय होता है। 50 एकड़ भूमि में 250 करोड़ की लागत से यह कपड़ा उद्योग स्थापित होगा और इससे क्षेत्र के करीब 12 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छायन में उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयासों से यह उद्योग यहां स्थापित होने जा रहा है। भूमिपूजन के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि इस कपडा उद्योग के शुरू होने से धार सहित प्रदेश के विकास में यह मिल का पत्थर साबित होगा।

राजवर्धन सिंह ने कहा कि इस कंपनी से अगले 5 साल में साढ़े 12 हज़ार लोगों रोजगार मिलेगा। सबसे ज्यादा रोजगार महिलाओं को मिलेगा और वे स्वावलम्बित होंगी। इससे इस इलाके में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। वहीं इस मौके पर राज्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी सहित आम लोग मौजूद रहे।