WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की कॉम्पिटिशन, कांग्रेस के किरदार फिल्मी-रतलाम की सभा में PM मोदी 

रतलाम की पहचान स्वाद से है

2242

MP कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की कॉम्पिटिशन, कांग्रेस के किरदार फिल्मी-रतलाम की सभा में PM मोदी 

रतलाम: MP में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कॉम्पिटिशन चल रहा है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम के बंजली मैदान पर जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के किरदार को फिल्मी बताया।

IMG 20231104 WA0089

सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान और चेतन्य काश्यप द्वारा रतलाम के थेवा कला के प्रसिद्ध कलाकार राजेश सोनी द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर को पीएम मोदी को भेंट किया गया।

मोदी ने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद से हैं, रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाएं तो रतलाम आया अधूरा माना जाता, सही बात है ना, यही सच्चाई है ना….जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तब लड्डू के साथ रतलामी सेव को भी खुब खाया जाएगा।

IMG 20231104 WA0086

मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा समर्थन की आंधी अद्भुत है, जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा भाग कर रहे हैं उनका आज हिसाब किताब बदल जाएगा। अब चर्चा यह नहीं होगी कि कौन जीतेगा, चर्चा यह होगी कि भाजपा दो तिहाई बहुमत लेगा कि दो तिहाई बहुमत भी कम रहेगा। यह भाजपा ही है जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में आगे बढ़ाया है, यह भाजपा है जिसने एमपी को सड़क और रेल नेटवर्क में आगे बढ़ाया है, यह भाजपा ही हैं जिसने एमपी में औद्योगिक विकास किया है।

यह भाजपा ही है जिसने एमपी को आधुनिक शिक्षा का हब बनाया, इसलिए मध्यप्रदेश की जनता भाजपा पर अटूट विश्वास करती है और भाजपा पर मध्यप्रदेश का भरोसा तब से है जब देश में भाजपा को कुछ ही लोग ही जानते थे और आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में माना जा रहा है।

आज केन्द्र में करीब 10 साल से भाजपा की सरकार हैं और भाजपा सरकार ने भारत को विश्व में पांचवें नम्बर की आर्थिक शक्ति बना दिया है। यही भाजपा हैं जिसने कोरोना काल के संकट में भी देश को पिछड़ने नहीं दिया। वह भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा है। नतीजा सामने है आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है।नई पहचान मिली है और इसमें मध्यप्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है और इसलिए आज लोग कहते हैं एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी! इसलिए एमपी कह रहा है इस बार फिर भाजपा।

कांग्रेस के पास केवल झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बज गया है। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, कांग्रेसियों के डायलॉग भी फिल्मी हैं, कांग्रेस की घोषणाएं भी फिल्मी हैं और जब किरदार फिल्मी हैं तो सीन भी फिल्मी होगा ही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा में पहुंचने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। सर्वप्रथम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास को बताया।