WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद

1093
WhatsApp Image 2023 04 14 At 3.50.04 PM 696x578

राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद

Ratlam : मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ,मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ,मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के संयुक्त मंच द्वारा राज्य कर्मचारी की लंबित मांगों का निराकरण नहीं किए जाने के कारण चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया। चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के 20 अप्रैल 2023 को पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में दोपहर 1:30 जिलाधीश को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 04 14 at 3.50.04 PM 1

मामले में जानकारी देते हुए अरुण शर्मा, दीपक छपरी, तेजपाल सिंह राणावत, सूर्यकांत सिंह, राजेश व्यास ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले के समस्त कर्मचारियों से अपील की है कि अपने हक की आवाज को मुखर रूप देने के लिए 20 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:00 बजे अधिक से अधिक कर्मचारी साथी कलेक्टोरेट में उपस्थित रहें। उपरोक्त सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष ने नेशनल मूवमेंट आफ ओल्ड पेंशन स्कीम ओपीएस संगठन रतलाम द्वारा 16 अप्रैल 2023 के पेंशन संवैधानिक मार्च रैली को समर्थन देते हुए कर्मचारियों साथियों से उक्त रैली में सम्मिलित होने की अपील की है। उक्त वाहन रैली 16 अप्रैल 2023 को दोपहर 12:00 बजे विधायक सभागृह बरबड से प्रारंभ होगी।