WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने बढ़ाए संगठनात्मक जिले, प्रदेश में 65 जिलों से अब संख्या हुई 73

799

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने बढ़ाए संगठनात्मक जिले, प्रदेश में 65 जिलों से अब संख्या हुई 73

भोपाल: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर और चंबल संभाग में कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में संगठन ने सिंधिया के गढ़ में संगठनात्मक जिलों की संख्या बढ़ाकर एक दर्जन कर दी है। इससे पहले कांग्रेस के यहां पर संगठनात्मक जिलों की संख्या आठ थी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने गढ़ छिंदवाड़ा को भी दो जिलों में विभाजित किया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों की संख्या पहले 65 होती थी, लेकिन अब कांग्रेस ने यह संख्या बढ़ाकर 73 कर दी है। प्रदेश में दस जिलों की संख्या बढ़ा दी है। इसके पीछे यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने हर बड़े शहर को एक जिला और उसकी ग्रामीण हिस्से को दूसरा जिला बना दिया है।

ग्वालियर-चंबल में अब ये जिले बढ़ाए
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में पहले कांग्रेस के संगठनात्मक आठ जिले होते थे। जिसमें भिंड,मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर शहर, ग्वालियर ग्रामीण, गुना, अशोक नगर जिले होते थे। अब मुरैना, शिवपुरी, गुना और अशोक नगर शहर को एक जिला बनाया गया है,जबकि इन क्षेत्रों के ग्रामीण हिस्से को दूसरा जिला बनाया गया है। इस तरह से यहां पर अब कांग्रेस के संगठन में 12 जिले हो गए हैं।