WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJYM द्वारा दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगाए पोस्टर से भड़के कांग्रेस नेता, घेरेंगे दो बत्ती थाना!

1965

BJYM द्वारा दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगाए पोस्टर से भड़के कांग्रेस नेता, घेरेंगे दो बत्ती थाना!

 

Ratlam : वक्फ बिल पास होने के बाद भाजपा ने विरोध करने वालों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम दो बत्ती चौराहे पर लगाए गए पोस्टर से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है।

इसके विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दोपहर 12-15 बजे शहर के दो बत्ती थाना पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ जिन लोगों ने पोस्टर लगाया था उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

 

बता दें कि शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे दो बत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा पोस्टर लगाया गया था। इस पर वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार की सील भी लगी है साथ ही लिखा है कि वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह!

IMG 20250411 WA0021

इसके साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने एक बयान जारी कर बताया था कि अभी तो एक चौराहे पर ही पोस्टर लगाया है। आगे दूसरे चौराहे के साथ ही पूरे जिले में पोस्टर लगाएंगे। विप्लव जैन ने बताया था कि इसी तरह पूरे प्रदेश में भी लगाएं जाएंगे।

इधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि भाजयुमो ने पहले पोस्टर लगाया था और बाद में हटा लिया जबकि जैन ने पुरे जिले में पोस्टर लगाने की बात कही थी। इस अपमानजनक पोस्टर को लगाने को लेकर दो बत्ती थाना पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे!