WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Congress MLA Leaves for Ayodhya : नर्मदा का जल लेकर बाइक से अयोध्या के लिए निकले कांग्रेस विधायक!

1703
WhatsApp Image 2024 01 06 At 13.31.48

Congress MLA Leaves for Ayodhya : नर्मदा का जल लेकर बाइक से अयोध्या के लिए निकले कांग्रेस विधायक!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां देश और प्रदेश में उत्साह का माहौल बना है। इस खुशी में सभी भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति अर्पित कर रहे हैं। धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र सिंह बघेल और उनके समर्थक बाइक से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

WhatsApp Image 2024 01 06 at 13.32.06

वे अपने साथ नर्मदा का जल भी लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है और इसीलिए वे अयोध्या जा रहे हैं। विधायक सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ मां नर्मदा का जल लेकर अयोध्या जा रहे है। इसे वे प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि उनकी अयोध्या यात्रा 5 दिनों की है। इस दौरान जिले के लोगों ने सुरेन्द्र सिंह बघेल और उनके समर्थकों का जगह जगह पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया।