WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress New Appointments : कांग्रेस ने कई जिलों के अध्यक्ष बनाए, 4 महासचिव भी नियुक्त!

इंदौर का नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और मोनू सक्सेना को भोपाल की जिम्मेदारी!

1471
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

Congress New Appointments : कांग्रेस ने कई जिलों के अध्यक्ष बनाए, 4 महासचिव भी नियुक्त!

Bhopal : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कुछ जिलों के अध्यक्षों पर नियुक्ति की। इसके अलावा चार नए महासचिव भी बनाए गए। कांग्रेस ने चुनाव से पहले यह बदलाव किया। इंदौर का नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को बनाया गया। पहले अरविंद बागड़ी को नगर अध्यक्ष बनाया गया था, पर विरोध के बाद उस नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया था।

WhatsApp Image 2023 07 06 at 9.09.55 PM 1

भोपाल के लिए मोनू सक्सेना को नगर अध्यक्ष बनाया गया। जबकि, भोपाल का जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को बनाया गया। अजय ओझा को खंडवा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि, मनीष मिश्रा खंडवा के नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मनोज भरतकर, अरविंद बागड़ी, विशाल अग्निहोत्री और कैलाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाया गया। एनएसयूआई के महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी नितीश गौर ने भी प्रदेश के 52 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

 WhatsApp Image 2023 07 06 at 9.37.18 PM

इससे पहले अप्रैल 2023 में नियुक्तियां की गई थी। शिव भाटिया और संजय दत्त को मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ इन्हें अटैच किया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में AICC ने 4 नए ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। कांग्रेस ने अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष अरोड़ा, कुलदीप सिंह राठौर और प्रदीप टम्टा को प्रदेश में ऑब्जर्वर को बनाया।