WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rajeev Singh: मंच टूटने से घायल हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह को अब तक नहीं आया होश,सफल रहा ऑपरेशन

1230

Rajeev Singh: मंच टूटने से घायल हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह को अब तक नहीं आया होश,सफल रहा ऑपरेशन

भोपाल:किसान कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से घायल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह की स्थिति अब बेहतर है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है। इधर अधिकांश घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कई नेताओं को हाथ या पैर में फ्रैक्चर आए हैं।

पहले से आभास हो गया था मंच टूटने वाला है 

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अभय दुबे जब भाषण दे रहे थे, तब यह आभास हो गया था कि मंच किसी भी वक्त टूट सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंच पर इतने लोग चढ़ गए थे कि वह हिलने लगा था। दुबे ने भाषण पूरा करने के बाद नीचे उतरते हुए, कुछ नेताओं से कहा कि मंच से उतरें, यह टूट सकता है, लेकिन नेताओं ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके चंद मिनट बाद ही मंच टूट गया और कांंग्रेस के कई नेता घायल हो गए। इनमें सबसे ज्यादा और गंभीर चोट राजीव सिंह को लगी। उनका खून अस्पताल पहुंचने तक बंद नहीं हुआ था। करीब दस यूनिट खून उन्हें चढ़ाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

कांग्रेस नेता गौरकी बैरागी ने बताया कि राजीव भाई ठीक है, उन्हें एनेस्थिया दिया गया था।अब वे ठीक है। मैं आईसीयू के गेट पर बैठा हूं।