WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Congress Will Pay the Fine : प्रभात फेरी पर लगाया जुर्माना कांग्रेस भरेगी, भाजपा नेता खामोश  

रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी से हरियाली की नुकसान, निगम ने किया जुर्माना  

1150
WhatsApp Image 2021 12 27 At 12.35.58 AM

Indore : शहर के पश्चिमी क्षेत्र सोमवार सुबह निकली रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी (Ranjeet Hanuman’s Prabhat Pheri) को लेकर राजनीति शुरू हो गई। नगर निगम ने प्रभात फेरी के मार्ग के डिवाइडर पर लगे पौधों को नुकसान पहुँचने पर रणजीत हनुमान प्रबंधन पर 30 हज़ार का जुर्माना (30 Thousand Fine on Ranjit Hanuman Management) किया था। लेकिन, इस मामले में भाजपा का कोई नेता नहीं बोला। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने जरूर इसका विरोध किया था। अब कांग्रेस के ही एक नेता विवेक खंडेलवाल ने 30 हज़ार का जुर्माना खुद भरने का एलान कर दिया। भाजपा का कोई विधायक या नेता ने इस मामले में को प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि कई नेता इस प्रभात फेरी में शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की इस कार्रवाई का रात में ही विरोध किया गया। कांग्रेस विधायक के सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने भी इसका विरोध किया और अपनी जेब से इस जुर्माने की राशि भरने की बात कही है। शहर में सोमवार सुबह 5 बजे रणजीत हनुमान रोड़ पर विशाल धार्मिक यात्रा निकली थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़क के डिवाइडर पर लगे पौधों को ठीक कराने और 30 हजार रुपए बतौर जुर्माना भरने की बात कही। इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जरूर विरोध किया।

कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के नेताओं के द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस- शोभायात्रा में फैलने वाले कचरे और हरियाली को पहुंचने वाले नुकसान पर इंदौर नगर निगम के अधिकारी आंख मूंदकर बैठ जाते हैं। आज जब भगवान रणजीत हनुमान के भक्तों ने अपने भगवान की प्रभात फेरी निकाली, तो नगर निगम ने चालान बना दिया कि इससे हरियाली को नुकसान पहुंचा है। दिए नोटिस में रणजीत हनुमान मंदिर के मैनेजर को 30 हजार का जुर्माना भरने को कहा है।

नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र आंजना और महामंत्री महेश राठौर ने नोटिस वापस नहीं लेने पर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही। उन्होंने घेराव करने के साथ विरोध प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है। अभी तक नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नही आया।

भगवान का जुर्माना कांग्रेस भरेगी

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, प्रदेश महासचिव दयाल चौहान ने बताया कि रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी पर निगम ने हरियाली को नुकसान पहुंचाने पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर मंदिर समिति को निर्देश जारी किया है। यह इंदौर के लाखों हनुमान भक्तों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना वाला काम है। भाजपा की रैलियों और भाजपा के आयोजनों में हरियाली के साथ हर तरह के नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है। मगर उस पर निगम आंख बंद कर बैठ जाती है। आज निगम द्वारा मंदिर समिति को दिए नोटिस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करवाने के साथ ही मंगलवार को कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल, दयाल चौहान के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला निगम निगम आयुक्त को 30 हजार रुपए का नकद भुगतान मंदिर समिति और लाखों रणजीत बाबा के भक्तों की और से करेंगे।