WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress’s Claim : कांग्रेस ने दावा किया, धार में कांग्रेस की जिला पंचायत बनेगी!

जिले के दो कांग्रेस गुट एक मंच पर, ढाई-ढाई साल दोनों के अध्यक्ष

1180
WhatsApp Image 2022 07 28 At 5.53.58 PM 696x547

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : कल शुक्रवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के दोनों गुटों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की जिला पंचायत बनने का दावा किया है। 28 सदस्यों में भाजपा ने अपने पास 14 सदस्य होने का दावा किया गया। ऐसे में कल होने वाले चुनाव दिलचस्प होगा इसमें कोई संदेह नहीं। आज दोनों विरोधी नेताओं के एक साथ दावा करने से कांग्रेस उत्साहित है। उमंग सिंघार का कहना है कि हम कांग्रेस की जिला पंचायत बनायेगे। ढाई-ढाई दोनों के अध्यक्ष होंगे।

भाजपा का कहना है कि धार जिले में कांग्रेस की एकता किसी संतरे के समान है। यहां गुटीय राजनीति परवान पर रहती है। कांग्रेस के दोनों गुट जिसमें जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार अकसर वर्चस्व के लिए एक-दूसरे से संघर्ष शुरू हो जाता है। ऐसे में भाजपा उम्मीद लगा रही है कि इस गुटीय वातावरण का लाभ भाजपा को मिलेगा और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।

कांग्रेस शासन के वन मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि जिस प्रकार से कमलनाथ जी की इच्छा है और जिस प्रकार से प्रदेश के अंदर कांग्रेस अगली सरकार की और बढ़ रही है। उसी रणनीति के तहत कांग्रेस के एकजुट रहने की भावनाएं थी। जिले के कार्यकर्ताओं की भावनाएँ थी और उनकी भावनाओं को सम्मान में रखते हुए हमने फैसला लिया कि हम एकजुट रहें। मैं कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस की जिला पंचायत बनेगी।

उमंग सिंघार के बयान से बालमुकुंद गौतम भी प्रफुल्लित हो गए। उनके छोटे भाई मनोज सिंह गौतम को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के बारे में उमंग सिंगार ने सहमति दे दी। गौतम ने 15 सदस्यों की बजाय 17 सदस्यों को कांग्रेस में होने का दावा किया है।

बालमुकुंद सिंह गौतम (कांग्रेस जिलाध्यक्ष) ने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता है और पूरे जिले के कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार के लोग है। हमारे अध्यक्ष कमलनाथ जी है। जैसा कि उमंग सिंगार जी ने कहा कि हम 2023 में सरकार बनाएंगे, इसलिए हम पूरे जिले में यही प्रयास करके कमलनाथ की मंशा को पूरा करेंगे। हम सरकार बनाएंगे और धार जिला पंचायत भी हम बनाएंगे। अध्यक्ष 100 परसेंट कांग्रेस का बनेगा और उपाध्यक्ष भी बनेगा।