WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

खरगोन में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा: 3 JCB से पुष्प वर्षा रही आकर्षण का केंद्र

1911
WhatsApp Image 2023 09 19 At 18.57.39

खरगोन में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा: 3 JCB से पुष्प वर्षा रही आकर्षण का केंद्र

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन से आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पूर्व मंत्री सज्जनसिह वर्मा, डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ, उमंग सिंगार, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की अगुवाई में शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। 12 दिन में 33 विधानसभा क्षेत्र में जाने वाली यात्रा के पहले दिन खरगोन विधायक रवि जोशी के अव्हान पर हजारों लोगों की भीड़ को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का जवाब माना जा रहा है। जन आक्रोश यात्रा के बहाने चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक रवि जोशी शक्ति प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रहे। शहर में यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तीन जेसीबी से पुष्प वर्षा रहा आकर्षण का केन्द्र… कांग्रेस का चुनावी शंखनाद ….

खास बात यह थी कि पोस्ट ऑफिस चौराहे पर तीन जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर अलग हटकर स्वागत किया गया। चुनावी सीजन में जन आक्रोश यात्रा में जेसीबी से स्वागत की नई परम्परा भी खरगोन में देखी गई।

इस दौरान खरगोन टीआईटी काम्प्लेक्स में आयोजित जन आक्रोश सभा में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार के 18 साल के कार्यकाल पर जमकर हमला बोला। चोरी की सरकार का आरोप लगाकर बीजेपी को जनता के सामने कटघरे में कांग्रेस नेता लगे रहे। लंबे समय के बाद चुनावी सीजन में कांग्रेस की प्रभावी भीड़ से कांग्रेस नेताओं ने खरगोन में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।

बीजेपी पर जमकर बोला हमला….

यात्रा के सह प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का कहना था कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में गणेश उत्सव के बाद हजारों लोगों की भीड़ बीजेपी सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश है। हजारों किसान, नौजवान और महिलाओं के शामिल होने से भाजपा की सरकार जाने और कांग्रेस की सत्ता आने का आगाज हो गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि 18 साल में सीएम शिवराजसिंह ने 25 हजार झूठी घोषणा की है। देश में सभी प्रदेश के सीए के झूठ बोलने की प्रतियोगिता कराई जाये तो देश में शिवराजसिंह पहले नं पर रहेंगे। बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री वर्मा का कहना था कि आशीर्वाद किसी बात का मंहगाई बढ़ाने का या फिर प्रदेश सरकार को चार लाख हजार करोड़ कर्ज में डालने का। इस बार जनता जवाब देगी।

इधर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ का बीजेपी की यात्रा के जवाब को लेकर कहना था कि हमारी तो पहले से ही तैयारी थी। कांग्रेस की नकल आजकल बीजेपी कर रही है। सौदेबाजी की सरकार से प्रदेश में हर किसान आदिवासी दलित महिला दु:खी है। कांग्रेस की यात्रा में आक्रोश का सैलाब उमड़ रहा है। लोग आक्रोश व्यक्त कर कांग्रेस को आशीर्वाद दे रहे हैं। विधायक खरीद कर कांग्रेस की सरकार चुराने वाले कांग्रेस की घोषणाओं की नकल कर रहे हैं। जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। जन आक्रोश यात्रा में भगवानपुरा विधायक केदार डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद थे।