WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

हरदा जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जमकर गरजे पीसीसी चीफ

672
Karnatak Election
bjp

भोपाल. हरदा जिले में कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। अब कांग्रेस इन दोनों सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए अभी से जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज यहां पर पहुंचे और भाजपा सरकार पर जमकर गरजे। उन्होंने सभा करने से पहले मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक भी ली।

नाथ ने मंडलम-सेक्टर की बैठक में कहा कि टिमरनी सीट हम लंबे अरसे से नहीं जीते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सीट नहीं जीत सकते। इस सीट पर अंतर कम हैं। मेहनत और तेज कर दें, इस बार हम यह सीट जीत रहे हैं। हरदा सीट भी हम जीतेंगे। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब समय कम बचा है, पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार ने जनता के हित के काम किये थे। यह बात जनता को बताना है। जनता भी जानती है कि कांग्रेस ने जो वचन दिया था, उसे पूरा करने का पूरा प्रयास किया गया।

कम अंतर से हारी थी कांग्रेस

हरदा जिले में टिमरनी और हरदा दो विधानसभाएं आती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस इन दोनों सीटों से कम अंतर से हारी थी। हरदा में कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशोर दोगने भाजपा के कमल पटेल से करीब सात हजार वोटों से हारे थे। वहीं टिमरनी में पिछला मुकाबला चाचा और भतीजे में हुआ था। भाजपा की ओर से संजय शाह को टिकट मिला था। कांग्रेस ने उनके भतीजे अभिजीत शाह को टिकट दिया था। यहां पर भाजपा करीब ढाई हजार वोटों से जीती थी। कम अंतर से हारने के चलते कांग्रेस की नजर इन दोनों सीटों पर है।