WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Container Fell into the River:धार जिले में खलघाट के संजय सेतु पुल से कंटेनर नदी में गिरा 

963

Container Fell into the River:धार जिले में खलघाट के संजय सेतु पुल से कंटेनर नदी में गिरा 

 

खलघाट: इंदौर से मुंबई जा रहा कंटेनर मंगलवार शाम धार-खरगोन सीमा के खलघाट स्थित नर्मदा नदी के संजय सेतु पुल पर बड़ा हादसे का शिकार हो गया।

तेज़ रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने से कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे नर्मदा नदी में जा गिरा।

कंटेनर में मारुति कारें लदी थीं, जिन्हें इंदौर से मुंबई ले जाया जा रहा था। हादसे के वक्त कंटेनर में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था।

राहत की बात यह रही कि आसपास के लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस प्रभारी संजय सिंह राजपुरोहित, बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव और चौकी प्रभारी अजय दुबे मौके पर पहुंचे।

IMG 20250611 WA0010

प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य की निगरानी की और ट्रैफिक व्यवस्था भी संभाली।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही आसपास के किसी अन्य वाहन या संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

ऐसी घटनाएं सतर्कता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की ज़रूरत को फिर से याद दिलाती हैं।