WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Controversy in police checking : देवास में मास्क चेकिंग अभियान में भारी हंगामा

पुलिसकर्मी और महिला के बीच झूमाझटकी और मारपीट

1072
WhatsApp Image 2021 12 29 At 6.59.20 AM 696x378

Controversy in police checking : देवास में मास्क चेकिंग अभियान में भारी हंगामा

Dewas : मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस के पास सयाजी द्वार पर चेकिंग अभियान और मास्क को लेकर कार्रवाई के दौरान एक महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जब स्कूटी सवार महिला को रोका गया और मास्क नहीं लगाने पर चालान की बात की गई, तो महिला भड़क गई और टीम को खरी-खोटी सुनाने लगी।

इस दौरान जब उस महिला को महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ने का प्रयास किया तो स्कूटी सवार महिला ने पुलिसकर्मी महिला को धक्का दे दिया। इससे पुलिसकर्मी महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद इस महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच कुछ समय तक झूमाझटकी भी हुई। अन्य महिला पुलिसकर्मी ने स्थिति संभाली।

Controversy in police checking : देवास में मास्क चेकिंग अभियान में भारी हंगामा

जब महिला को मास्क न लगाने पर रोका गया तो महिला एसडीएम के सामने भी अपना गुस्सा दिखाने लगी। प्रशासन की टीम ने कहा कि महिला को थाने लेकर जाओ, इस पर महिला भड़क गई और कहा कि मुझे थाने लेकर क्यों ले जाएंगे।

Controversy in police checking

जब एक महिला पुलिसकर्मी स्कूटी सवार महिला को थाने पर ले जाने लगी, तो इस दौरान सारा विवाद खड़ा हो गया। गुस्से में स्कूटी सवार महिला ने पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार महिला को चप्पल मार दी।

Also Read: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही: SDM ₹45000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया 

इस अभियान के दौरान पुलिस की एक और दादागिरी की तस्वीर सामने आई। जिसमें एक बाइक सवार को पुलिस ने चालानी कार्रवाई की रोका, जब बाइक सवार युवक ने बाइक रोकी तो एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

देखिये देवास के SDM प्रदीप सोनी का वीडियो-

 

देखिये महिला के पति सत्येन्द्र मिश्रा का वीडियो-

 

देखिये झगड़े का वीडियो-

 

———————————–