WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Conversion Issue : धर्मांतरण की सूचना के बाद हंगामा, पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई!

किसी ने धर्मांतरण के बारे में नहीं कहा, पुलिस की जांच जारी!

833
WhatsApp Image 2023 08 12 At 09.42.00

Conversion Issue : धर्मांतरण की सूचना के बाद हंगामा, पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई!

Indore : ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा हुआ। आसपास के रहवासियों ने हिंदूवादी संगठनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई के लिए थाने ले आई। मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के कबीट खेड़ी स्थित एक कॉलोनी में एक चर्च ईसाई समाज के द्वारा बनाई गई है।

WhatsApp Image 2023 08 12 at 09.41.59

यहां ग्रामीण क्षेत्रों से दो रिक्शा में कई लोग आए और वहां पर मौजूद कुछ रहवासियों से चर्च का रास्ता पहुंचा। इस दौरान वहां पर मौजूद जागरूक रहवासियों ने जब उनसे उनके नाम पूछे तो वह इन सभी ने अपने हिन्दू नाम बताए। इसके बाद रहवासियों ने चर्च के अंदर जिस तरह से आज भारी संख्या में हलचल देखी, तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों को भी पूरे मामले की सूचना दी।

इसके बाद हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और उन्होंने चर्च के अंदर जाकर देखा तो ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोग को चर्च के अंदर अलग तरह-तरह की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने जानकारी दी कि वे इंदौर और धार के अन्य क्षेत्रों से यहां आए हुए हैं। उन्हें चर्च के अंदर मौजूद लोगों के द्वारा हनुमान चालीसा में जिस तरह से बातों का जिक्र किया गया है उसके बारे में भ्रामक जानकारी देकर भड़काया जा रहा था। साथ ही बाइबिल के बारे में यह जानकारी दी जा रही थी कि यही देश और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्मग्रंथ है।

इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चर्च में आए हुए ग्रामीणों को लेकर थाने पर आ गई। इस दौरान चर्च में जो लोग ईसाई समाज के मौजूद थे, उन्हें भी लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्यकर्ताओं के आवेदन पर जांच शुरू कर कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस द्वारा भी यही बताया जा रहा है कि चर्च के अंदर प्रेयर की जा रही थी। लेकिन, कुछ लोगों को धर्मांतरण की सूचना मिली थी। उसी के चलते हकीकत जानने के लिए दोनों पक्षों को थाने लाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और उसके बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।