WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Corona Again in China : चीन में फिर कोरोना, पर किसी को लॉकडाउन मंजूर नहीं! 

संक्रमितों की संख्या 30 हजार पार, सड़कों पर सरकार के खिलाफ भारी प्रदर्शन

1116

Corona Again in China : चीन में फिर कोरोना, पर किसी को लॉकडाउन मंजूर नहीं! 

    Beijing : शनिवार को चीन में कोरोना के 34,398 केस सामने आए। शुक्रवार को यह आंकड़ा 31,928 था, जो संक्रमण में आया उछाल दिखाता है। लेकिन, लोगों को लॉकडाउन मंजूर नहीं है। चीन में सरकार के कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोग कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

     शंघाई की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। लोगों को पुलिस की कारों में धकेला जा रहा है। बीजिंग और नानजिंग में भी यूनिवर्सिटी में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सुदूर उत्तर-पश्चिमी शहर उरुमकी में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब कई शहरों में फैल गया है। उरुमकी में एक बिल्डिंग में आग लगने के बाद 10 लोगों की मौत के बाद लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।

     चीन में इस तरह के विरोध प्रदर्शन बिल्कुल भी सामान्य नहीं हैं, जहां सरकार या राष्ट्रपति की आलोचना के लिए कड़ी सजा दी जा सकती है। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने जीरो-कोरोना पॉलिसी के प्रति बढ़ते असंतोष को समझने में गलती की। शी जिनपिंग की बेहद सख्त पॉलिसी को शुरू से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही उन्होंने कहा था कि इस हटाया नहीं जाएगा।

    शंघाई में प्रदर्शनकारी सड़कों पर ‘शी जिनपिंग, पद छोड़ो’ और ‘कम्युनिस्ट पार्टी, पद छोड़ो’ जैसे नारे लगाते सुना गया। कुछ लोगों ने सफेद बैनर के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जबकि, अन्य ने उरुमकी आग में मारे गए लोगों के लिए मोमबत्तियां जलाईं और फूल रखे। एक प्रदर्शनकारी ने BBC को बताया कि वह सड़कों पर लोगों को देखकर ‘हैरान और उत्साहित’ महसूस कर रहा था। उसने कहा कि वह पहली बार चीन में इतने बड़े पैमाने पर असंतोष देख रहा है।