WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Corona’s Tension Again : नया XE वेरिएंट ओमीक्रोन BA.2 से 43% ज्यादा संक्रामक

नया सब-वेरिएंट दुनियाभर के लिए बड़ी चिंता का कारण

1052

New Delhi : महामारी का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। लगातार नए वेरिएंट दस्तक दे रहे हैं। कोरोना वायरस ने फिर टेंशन बढ़ा दी। इस बार नए वेरिएंट XE ने दस्तक दी। WHO ने कहा कि ये नया वेरिएंट ओमीक्रोन BA.2 से भी 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसका मतलब यह कि ओमीक्रोन के ओरिजनल वेरिएंट से ये 43% ज्यादा तेज फैलता है। XE वेरिएंट ओमीक्रोन के दो सब लीनेज BA1 और BA2 से मिलकर (रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन) बना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस पर चिंता जताई है। WHO का कहना है कि BA2 सब-वेरिएंट अब दुनियाभर के लिए बड़ी चिंता बन गया। जिसके सीक्वेंस मामलों की संख्या लगभग 86% है।

BA.1 और BA2 का रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन
ब्रिटेन की ब्रिटिश हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (HAS) की एक स्टडी से पता चला है कि मौजूदा समय में 3 हाइब्रिड COVID वेरिएंट चल रहे हैं। इसमें डेल्टा और BA.1 के कॉम्बिनेशन से पैदा हुए दो अलग-अलग वेरिएंट XD और XF हैं, जबकि तीसरा XE है। रिपोर्ट के मुताबिक XE वेरिएंट पुराने ओमीक्रोन के दो सब लीनेज BA.1 और BA2 का रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है। हालांकि WHO ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि जब तक XE वेरिएंट के ट्रांसमिशन और बीमारी के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाएगा तब तक इसे ओमीक्रोन वेरिएंट से ही जोड़कर देखा जाएगा।

ब्रिटेन में पहला केस मिला
ओमीक्रोन के XE वेरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था। तब से अब तक इस वेरिएंट के 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा ये वेरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है। HAS के मुताबिक, XE वेरिएंट की संक्रामकता, गंभीरता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है। लिहाजा इस वेरिएंट पर वैक्सीन काम करेगी या नहीं, यह भी अभी पता नहीं है।

खतरनाक है रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट
WHO ने रिपोर्ट में कहा कि वो XE जैसे रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट से होने वाले खतरों को लगातार मॉनिटर करता रहेगा और इससे जुड़े साक्ष्य सामने आते है अपडेट देगा। XE के अलावा, WHO एक अन्य रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट XD पर भी नजर बनाए हुए है, जो कि डेल्टा और ओमीक्रोन का एक हाइब्रिड है। इसके ज्यादातर मामले फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में पाए गए हैं।