WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

निगमायुक्त हिमांशु भट्ट हुए सफाईकर्मियों पर नाराज सफाई व्यवस्था का आकस्मिक किया निरीक्षण

कार्य के प्रति लापरवाही और नदारद पाएं जाने वाले 58 सफाईकर्मियों व 1 दरोगा का एक दिन का वेतन काटकर कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया

969
WhatsApp Image 2022 11 28 At 8.34.59 PM 1 696x587

निगमायुक्त हिमांशु भट्ट हुए सफाईकर्मियों पर नाराज सफाई व्यवस्था का आकस्मिक किया निरीक्षण

रतलाम: निगमायुक्त हिमांशु भट्ट ने नगर के विभिन्न वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीयन को चेक कर बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिए।

दरोगा अनील सुखराम के नदारद होने पर कार्यवाही
निगमायुक्त भट्ट ने वार्ड क्रमांक 17 का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वार्ड दरोगा अनिल-सुखराम को कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2022 11 28 at 8.34.59 PM 1

दरोगाओं को किया निर्देशित
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त भट्ट ने झोन प्रभारी व वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी सुबह व दोपहर में निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हों व उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सौंपे गए कार्यों को समय पर पूर्ण करें।

इन झोनों में इन लोगों पर हुई कार्रवाई
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक 1 में अमन-सुरेश,जसवंत-रामलाल, विमलेश-सोहन,विशाल-कैलाश, रामकन्याबाई-अर्जून, अखिलेश-महेश,संजय-बालु, श्याम-प्रकाश,झोन क्रमांक 2 में, आनन्द-कैलाश, अनिताबाई-विजय, लीलाबाई-फुलचन्द्र, गंगाबाई-कमलेश, रानीबाई-राजेश, सुनिताबाई-दिलीप, दिलीप-अशोक,नितेश-सतीश, मनीष-रामसिंह,मनीष-श्यामलाल, भारत-संजय,विकास-मुकेश, नितीन-शिव,झोन क्रमांक 3 में भय्यू-छोटेलाल,रीनाबाई-दिनेश, झोन क्रमांक 4 में आकाश-कुन्दन,विक्रम-रामलाल, धनराज-बसंत,संगीता बाई-हरिश,सन्नी-राकेश, दीपक-पुनम चन्द, झोन क्रमांक 5 में दिनेश-बाबुलाल,मनीष-मुकेश, प्रहलाद-रामू,विरेन्द्र-कैलाश, कैलाश-जगराम,कचरू-मगनलाल,हेमलता-कचरू, अनिताबाई-संजय,शकुन्तला बाई-कमल,झोन क्रमांक 6 में जितेन्द्र-प्रकाश,शकुन्तला-अर्जून, राहूल-राजू,राकेश-रामप्रसाद,संजय-जीवन,विजय-गोटूलाल,संगीता-अनिल,राधाबाई-रामसिंह,नरेश-मोहन,विजय राजाराम,आरती- दौलत,निरंजन-देवीलाल,संदीप-सज्जन,फकीरचन्द-रतनलाल, रमेश-कालू ,दयाराम-कालू, मुन्नीबाई-रमेश इस तरह 58 सफाई संरक्षकों को बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिवस का वेतन काटा और उन्हें कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया।