WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Corridor Hospital : नसबंदी के लिए आई महिलाओं को गलियारे में लिटाया

1030

Corridor Hospital : नसबंदी के लिए आई महिलाओं को गलियारे में लिटाया

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को 40 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद अस्पताल में बेड की कमी होने से महिलाओं को अस्पताल के गलियारे में लेटाया गया। महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन बड़वानी से आई डाॅ चंद्रकांता गुप्ता ने किया।
नगर का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बिस्तर अस्पताल का है। जबकि, महिलाएं ज्यादा होने से अस्पताल के डाॅक्टरों ने उनके लिए गलियारे में व्यवस्था कर दी थी। गलियारे में लेटी महिलाओं के लिए गर्मी में मात्र एक पंखा हवा दे रहा था। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए दोनों तरफ से कूलर की व्यवस्था की जा सकती थी। लेकिन, अस्पताल के कूलर कहां गए इसका पता कोई पता नहीं।
इस संबंध में BMO डॉ जीएस चौहान ने बताया कि वर्तमान में अस्‍पताल में वायरल इनफेक्‍शन मरीजों की संख्या ज्‍यादा है। यहां रोज 8 से 10 महिलाओं की प्रसुति भी की जाती है। ऐसे में इन महिलाओं को नवजात बच्‍चों के वार्ड में शिफ्ट किया गया, तांकि उन्‍हें इनफेक्‍शन  से बचाया जा सके। इसीलिए सामान्‍य मरीजों को वहां भर्ती नहीं कर सकते है। नसबंदी के लिए आई महिलाओं को हरसंभव सुविधा देना का प्रयास किया गया है।
‘जयस’ नेता लालसिंह बर्मन ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि नसबंदी के लिए आई महिलाओं को भेड़-बकरी की तरह उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कलेक्टर को इस बारे में जानकारी दी है।