WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Counting : स्पष्ट रुझान नहीं, कहीं भाजपा आगे कहीं कांग्रेस

1820
Karnatak Election
bjp

Counting : स्पष्ट रुझान नहीं, कहीं भाजपा आगे कहीं कांग्रेस

Bhopal : प्रदेशभर में आज सुबह शुरू हुई नगर निकाय चुनाव की मतगणना में मिले जुले रुझान सामने आ रहे हैं। कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा आगे लग रही है। नगर निगमों में स्पष्ट रुझान नहीं है। पर कई नगर परिषदों के नतीजे सामने आ गए।

 

इंदौर अपडेट

इंदौर महापौर के शुरुआती रुझान बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव 11600 से आगे। विधानसभा 2-4 और राऊ में उम्मीद के अनुरूप भाजपा को बढ़त। विधानसभा एक में भाजपा को मामूली बढ़त। विधानसभा 3 ओर 5 में कांग्रेस को बढ़त।

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 से कांग्रेस उम्मीदवार राजू भदौरिया 445 वोटों से आगे। वार्ड 21 से कांग्रेस के चिंटू चौकसे 400 वोट से आगे।

 

रतलाम के ताल नगर परिषद के 15 पार्षदों के चुनाव परिणाम में भाजपा सिर्फ 4 पार्षद जीते। कांग्रेस भी 5 पर अटकी। 6 निर्दलीय जीतकर आए। आलोट में भाजपा 9 सीट तक पहुंचीl

2 निर्दलीय और बाकी कांग्रेस आने की चर्चा है।

जबलपुर के वार्डों का अपडेट

भाजपा कॉग्रेस में काँटे की टक्कर। 28 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी आगे। 32 वार्डों में कांग्रेस आगे। 1 वार्ड में शिवसेना आगे। 2 वार्ड में निर्दलीय आगे। बाक़ी वार्डों में काँटे की टक्कर।

जबलपुर अपडेट

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू 7699 वोटों से आगे।

उज्जैन में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार 545 वोटों से आगे।

बुरहानपुर नगर निगम में पहले राउंड में कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी 528 वोट से आगे।

सागर नगर निगम में महापौर पद पर पहले राउंड में

भाजपा 4096 वोट से आगे।

नेमावर मे 13 बीजेपी, 2 निर्दलीय जीतने के रुझान।

कन्नोद मे 15 मे से 11 बीजेपी के जीतने के रुझान।

नगर परिषद बागली में भाजपा के 10 निर्दलीय 3 कांग्रेस 2 विजयी।

जनपद पंचायत बागली के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित विजय हुए उम्मीदवार खलील भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन की सूचना

 

चौकाने वाले रुझान

सिंगरौली नगर निगमः आम आदमी पार्टी सबसे आगे। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही हैं। कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल दूसरे नंबर पर और भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जबकि 45 वार्डों में से 15 वार्डों में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां अरविंद केजरीवाल की रैली का असर देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल को 6380, कांग्रेस के अरविंद कुमार सिंह चंदेल को 5051 और भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 4587 वोट अब तक मिले हैं।

बदनावर अपडेट

10 सीट भाजपा जीती, 4 सीट कांग्रेस जीती। 1 सीट पर निर्दलीय की जीत। नगर परिषद बदनावर नगर में भाजपा ने 10 सीटें जीती। कांग्रेस ने 4 सीट पर जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 13 में निर्दलीय चेतन नांगल विजय हुए।