WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Crude Oil Down : कच्चा तेल 5% गिरा, फिर सस्ते हो सकते हैं, डीजल और पेट्रोल

1053

New Delhi : डीजल और पेट्रोल में VAT घटाने से देशभर में पेट्रो प्रोडक्ट की कीमतों में कमी आई। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आने से और नीचे आने की संभावना व्यक्त की गई है।

ब्रेंट क्रूड आयल के दाम 85 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 81 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए।

बीते 48 घंटे में क्रूड यानी कच्चा तेल 5% तक सस्ता गया। हालांकि, घरेलू कंपनियां क्या आगे भी दाम घटाएंगी इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा फिलहाल मुश्किल लग रहा है क्योंकि, क्रूड उत्पादन करने वाले देशों के संगठन OPEC+ की बैठक में क्रूड सप्लाई धीरे-धीरे बढ़ाने पर फैसला हुआ है।

रूस की एनर्जी मिनिस्ट्री ने बताया कि बैठक में पहले का फैसला बरकरार रखा गया है।

2022 के अंत तक हर महीने 4 लाख बैरल प्रति दिन उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

देश की तीन सबसे बड़ी सरकारी कंपनी HPCL, BPCL और IOC पेट्रोल-डीज़ल के दाम रोजाना तय करती है। ये कीमतें कच्चे तेल कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमत के आधार पर तय होते है। सुबह 6 बजे नए भाव जारी होते है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से क्या और सस्ता होगा पेट्रोल-डीज़ल! जबकि, कई और राज्यों ने अपने यहां VAT घटाकर दाम कम कर दिए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम बुधवार के मुकाबले गुरुवार को स्थिर रहे है.

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आई, जिसका खुदरा कीमतों में अंतर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।