WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

CS Gets Extension: आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के विजयानंद को 3 महीने का सेवा विस्तार मिला

361
WhatsApp Image 2025 11 29 At 14.32.04

CS Gets Extension: आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के विजयानंद को 3 महीने का सेवा विस्तार मिला

आंध्र प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव के. विजयानंद का कार्यकाल फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। विस्तारित कार्यकाल के बाद जी. साई प्रसाद उनके उत्तराधिकारी बन सकते हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव के. विजयानंद (IAS:1992:AP) का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलने के बाद यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विस्तार के साथ, विजयानंद फरवरी 2026 के अंत तक इस पद पर बने रहेंगे। पहले उन्हें 30 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होना था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष मुख्य सचिव (जल संसाधन) जी साई प्रसाद (IAS:1991:AP) अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं। विजयानंद का विस्तारित कार्यकाल मार्च 2026 में समाप्त होने के बाद उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है।